फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: नए साल पर मजदूर भाई सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेंगे आपको तीन हजार रुपये

Fri, 22 Dec 2023 12:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Dec 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
New Year 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Registration Process And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी है। इन लोगों को अपने जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। गौर करने वाली बात है कि ये मजदूर लोग जीवन के अपने शुरुआती दौर में मेहनत मजदूरी करके कुछ पैसे तो कमाकर अपना गुजर-बसर कर लेते हैं। वहीं जीवन के अंतिम पड़ाव पर इनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता है। ऐसे में इनके जीवन में कई तरह की आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस शानदार योजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। नए साल के अवसर पर मजदूर भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

New Year 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Registration Process And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock

भारत सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में असंगठित क्षेत्र से जुड़े वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। आप जिस उम्र में इस योजना में आवेदन करते हैं। उसी आधार पर निवेश की राशि निश्चित की जाती है।

New Year 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Registration Process And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock

अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश स्कीम में करना होगा। वहीं आप 40 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 200 रुपये का निवेश इस स्कीम में करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Registration Process And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : पिक्साबे

यह निवेश आपको 60 की उम्र होने तक करना है। 60 की उम्र होने के बाद आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

Investment Tips: 8 हजार रुपये की बचत बना सकती है आपको करोड़पति, मैच्योरिटी के समय मिल सकते हैं 5.2 करोड़

विज्ञापन
New Year 2024: PM Shram Yogi Mandhan Yojana Benefits, Registration Process And Document Requirement
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी तरह की दिक्कतें नहीं होंगी। आप योजना की वेबसाइट  https://maandhan.in/ को अपने डिवाइस में ओपन करके स्कीम में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed