फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद मिलता है ये लाभ, क्या आपने बनवाया?

Thu, 31 Oct 2024 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 31 Oct 2024 01:11 PM IST
सार

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं, क्योंकि जो लोग पात्र होते हैं सिर्फ उन्हें ही योजना का लाभ दिया जाता है।

विज्ञापन
Ayushman Card Benefits List in Hindi Check Here
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: अगर आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। सरकार राज्य की हो या फिर केंद्र की, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ दिए जाते हैं। ऐसी अनेकों योजनाएं हैं जिनमें सीधे तौर पर आर्थिक लाभ तो नहीं दिए जाते, लेकिन ऐसे कई अन्य लाभ दिए जाते हैं जिनसे लाभार्थियों को काफी मदद मिलती है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसको केंद्र सरकार चलाती है और इसमें आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आगे आप जान सकते हैं कि इस योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है...

Trending Videos
Ayushman Card Benefits List in Hindi Check Here
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप दो तरीकों से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसमें पहला तरीका है योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर या फिर आधिकारिक एप के जरिए भी आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
Ayushman Card Benefits List in Hindi Check Here
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, आयुष्मान कार्ड बनवाने का दूसरा तरीका है अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर इस कार्ड को बनवाया जा सकता है। जहां पर आपका आवेदन संबंधित अधिकारी द्वारा किया जाता है और फिर आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits List in Hindi Check Here
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप पात्र हैं?

  • अगर आपको भी चेक करना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर अपनी कुछ जानकारी देनी है जिसके बाद आप जान सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं।
विज्ञापन
Ayushman Card Benefits List in Hindi Check Here
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe stock

मिलने वाला लाभ

  • जब आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है तो आप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये मुफ्त इलाज आप उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत है। इन अस्पतालों में मित्र हेल्प डेस्क बना होता है जहां पर आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है और इसके बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed