फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana: इस योजना के तहत रोजगार के लिए मदद करेगी सरकार, जानें योग्यता और फायदे

Mon, 14 Feb 2022 01:59 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 14 Feb 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana what is pmrpy how to apply for it know all Details in hindi
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana - फोटो : iStock

समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल सके इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना (पीएमआरपीवाई) भी उन्हीं में से एक है। इस योजना के तहत सरकार आपको कारोबार शुरू करने के लिए मदद कर सकती है। प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना देश की युवा शिक्षित आबादी के हिसाब से बनाया गया है जो बेरोजगार हैं। इस योजना के तहत देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्थायी स्वरोजगार प्रदान किया जाता है। ऐसे में अगर आपके पास नौकरी नहीं है या नौकरी छोड़कर खुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस योजना के तहत मदद ले सकते हैं। हजारों युवा इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर चुके हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि क्या है प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना, कौन कर सकता है इस योजना के लिए अप्लाई और योजना के बारे में सबकुछ...

Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana what is pmrpy how to apply for it know all Details in hindi
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana - फोटो : iStock
क्या है प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना?
  • प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत अपना काम शुरू करने पर सरकार की तरफ से मदद दी जाती है। अगर आप अपना कारोबार शुरू करते हैं और तो उसमें काम करने के लिए कर्मचारी रखते हैं तो, उन कर्मचारियों के ईपीएफ और एपीएस में आपके योगदान की कुल रकम सरकार उनके खाते में जमा करेगी।  
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana what is pmrpy how to apply for it know all Details in hindi
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana - फोटो : iStock
सरकार करेगी मदद 
  • इसके तहत ईपीएफओ में अकाउंट खोलने वाले नए इम्पलॉई के लिए एपीएस में वेतन का 8.33 फीसदी योगदान सरकार करेगी। इससे फायदा ये होगा कि एसएमई सेक्टर में नए इम्पलॉई रखने और उन्हें पीएफ का लाभ उपलब्ध कराने में नियोक्ता की रुचि बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana what is pmrpy how to apply for it know all Details in hindi
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana - फोटो : iStock
  • ईपीएफओ के तहत पंजीकृत सभी प्रतिष्ठान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए श्रम सुविधा पोर्टल के तहत लेबर आइडेंटिफिकेशन नंबर होना चाहिए। वहीं कर्मचारी इस योजना का लाभ तभी उठा पाएंगे जब उनका आधार UAM से जुड़ा होगा और उनका वेतन 15000 रुपए या उससे कम होना चाहिए।
विज्ञापन
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana what is pmrpy how to apply for it know all Details in hindi
Pradhan Mantri Rojgar Protsahan Yojana - फोटो : i stock
इस तरह करें अप्लाई
  • प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmrpy.gov.in पर जाएं। 
  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके उसमें डिटेल्स भरें।  
  • प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत आने वाले बैंक में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed