फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF vs Mutual Fund: पीपीएफ या म्यूचुअल फंड, जानिए कौन सी स्कीम निवेश के लिए है बेहतर?

Mon, 05 Sep 2022 12:39 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 12:39 PM IST
विज्ञापन
PPF vs Mutual Fund Which is Better for Long Term Investment to Save Retirement
PPF vs Mutual Fund - फोटो : istock

PPF vs Mutual Fund: अगर आप अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आपको एक अच्छा निवेश करने की जरूरत है। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो इन्वेस्टमेंट के लिए सुरक्षित निवेश के विकल्पों की तलाश करते हैं। वहीं उसी के समानांतर ऐसे लोगों की संख्या भी काफी अधिक है, जो म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक मार्केट जैसे क्षेत्रों में निवेश करते हैं। इन दोनों जगहों पर निवेश करने के अपने फायदे और नुकसान हैं। अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। इस दौरान आप ये निश्चित नहीं कर पा रहे हैं कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड या म्यूचुअल फंड में से कौन सी स्कीम निवेश के लिए बेहतर है। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि पीपीएफ या म्यूचुअल फंड दोनों में से निवेश के लिए कौन सा विकल्प एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है?

PPF vs Mutual Fund Which is Better for Long Term Investment to Save Retirement
PPF vs Mutual Fund - फोटो : Istock

पीपीएफ (Public Provident Fund)

अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो निवेश का ये माध्यम बाजार जोखिमों के अधीन नहीं आता है। यहां आपके द्वारा किया गया निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

PPF vs Mutual Fund Which is Better for Long Term Investment to Save Retirement
PPF vs Mutual Fund - फोटो : istock

वर्तमान समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड में किए गए निवेश पर 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।  पीपीएफ निवेश पर मिलने वाला रिटर्न मॉडरेट होता है। ये न तो ज्यादा होता न ही कम। पीपीएफ निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PPF vs Mutual Fund Which is Better for Long Term Investment to Save Retirement
PPF vs Mutual Fund - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund)

वहीं म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। यहां निवेश किए गए आपके पैसों पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 

विज्ञापन
PPF vs Mutual Fund Which is Better for Long Term Investment to Save Retirement
PPF vs Mutual Fund - फोटो : istock

म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर आपको पीपीएफ की अपेक्षा ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड को एक अच्छे विकल्प के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में भविष्य सुरक्षित करने के लिए आप अपनी समझ के आधार दोनों में से किसी भी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed