फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: पीपीएफ स्कीम में 10 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 32 लाख रुपये से ज्यादा का फंड

Wed, 11 Dec 2024 08:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 08:24 PM IST
सार

आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 32 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
PPF Scheme Calculation Check How You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

PPF Investment: अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके कुछ सालों में 32 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करना है। पीपीएफ सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार निवेश योजना है। इसमें निवेश करने पर आपको सालाना 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश करके लॉन्ग टर्म में अपने पैसों पर अच्छा खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना भारत में काफी लोकप्रिय है। देश में कई लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। 

PPF Scheme Calculation Check How You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ स्कीम में आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आपके द्वारा निवेश किया गया पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। 

Car Tips: सर्दियों के सीजन में चला रहे हैं कार तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

PPF Scheme Calculation Check How You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

हालांकि, मैच्योरिटी के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए अपनी निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। पीपीएफ में आपको चक्रवृद्धि ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप 10 हजार रुपये की बचत करके कुछ सालों में 32 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?

Investment Tips: 10 हजार रुपये निवेश करके 10 सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 23 लाख से ज्यादा रुपये, जानिए कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन
PPF Scheme Calculation Check How You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

इसमें आपको हर महीने 10 हजार रुपये की बचत करके हर साल 1,20,000 हजार रुपये इकट्ठे करने है। आपको 1,20,000 रुपये का निवेश हर साल पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में 15 सालों के लिए करना है। 

Aadhaar: आधार सेवा केंद्र पर आधार अपडेट करने के लिए मांगा जा रहा है ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

विज्ञापन
PPF Scheme Calculation Check How You Can Get More Than 32 Lakhs Rupees By Just Investing 10 Thousand
PPF Investment - फोटो : AdobeStock

अगर आप हर साल 1,20,000 का निवेश 15 सालों तक पीपीएफ स्कीम में करते हैं तो वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत पर कैलकुलेट करें तो 15 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास 32,54,567 रुपये होंगे। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed