अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। देश में कई लोग अपने बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखते हैं। हालांकि, आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे देखते हुए आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ता है।
2 of 5
PPF Investment Scheme
- फोटो : AdobeStock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप मात्र 500 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं इस स्कीम में आप अधिकतम एक साल में 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।
3 of 5
PPF Investment Scheme
- फोटो : AdobeStock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। निवेशक अगर चाहे तो 15 सालों के बाद इस स्कीम में 5-5 सालों के लिए और निवेश कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से रिटर्न मिलता है।
Room Heater: सर्दियों के सीजन में खरीदने जा रहे हैं रूम हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा
4 of 5
PPF Investment Scheme
- फोटो : AdobeStock
अगर आप 100 रुपये की बचत करके 16 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाना है। इसके बाद आपको हर रोज 100 रुपये की बचत करके हर महीने 3 हजार रुपये इकट्ठे करने हैं। ऐसे में सालाना आपके पास कुल 36 हजार रुपये होंगे।
5 of 5
PPF Investment Scheme
- फोटो : Adobe Stock
आपको सालाना 36 हजार रुपये का निवेश पीपीएफ स्कीम में 15 सालों के लिए करना होगा। ऐसे में 15 सालों के बाद आपको कुल 9,76,370 रुपये मिलेंगे। वहीं अगर आप इस निवेश को 5 सालों के लिए और आगे बढ़ाते हैं तो आपको 20 सालों के बाद कुल 15,97,989 रुपये मिलेंगे।
Smog Tower: क्या होता है स्मॉग टावर? कैसे करता है ये जहरीली हवा को साफ? जानें यहां