{"_id":"673c41a60d1fd7f8cf08cc84","slug":"delhi-air-pollution-what-is-smog-tower-know-how-does-it-works-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Smog Tower: क्या होता है स्मॉग टावर? कैसे करता है ये जहरीली हवा को साफ? जानें यहां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smog Tower: क्या होता है स्मॉग टावर? कैसे करता है ये जहरीली हवा को साफ? जानें यहां
Tue, 19 Nov 2024 01:35 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:35 PM IST
सार
Smog Tower: क्या आपको इस बारे में पता है कि स्मॉग टावर काम कैसे करते हैं और ये किस तरह वायु में से प्रदूषक तत्वों को कम करते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Smog Tower
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Smog Tower: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबादी, गुरुग्राम आदि विभिन्न क्षेत्रों में इस समय प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक रूप ले चुका है। सोमवार के दिन दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में एक्यूआई 500 के ऊपर पहुंच गया। कल पूरे दिन धुंध की परत छाई रही। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए यह काफी खतरनाक है। इससे कई लोगों को श्वास संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए निर्माण कार्य, डीजल जेनरेटर आदि चीजों पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदूषण से निपटने के लिए लगाया गया स्मॉग टावर भी खराब पड़ा है। वायु को शुद्ध करने के लिए इसमें लगे 40 विशालकाय पंखे भी बंद पड़े हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि स्मॉग टावर काम कैसे करते हैं और ये किस तरह वायु में से प्रदूषक तत्वों को कम करते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है स्मॉग टावर?
- स्मॉग टावर एक खास तरह की मशीन होती है जिसका काम एयर को फिल्टर करने का होता है।
- वाटर प्यूरीफायर जिस तरह पानी को फिल्टर करता है ठीक उसी तरह ही स्मॉग टावर हवा को प्यूरीफाई करने का काम करता है।
कैसे काम करता है स्मॉग टावर?
- यह टावर हवा में मौजूद हानिकारक कणों को छानकर अलग कर देता है। इससे प्रदूषित हवा साफ हो जाती है।
- स्मॉग टावर में फिल्टर की कई परतें लगी होती हैं।
- इसके काम करने का तरीका हीपा फिल्टर तकनीक पर आधारित है।
- यह टावर करीब 20 से 30 मीटर की ऊंचाई पर हवा को अवशोषित करता है।
- इसके बाद स्मॉग टावर के माइक्रो और मैक्रो लेयर हवा के बारीक और मोटे कणों को फिल्टर करते हैं।
- स्मॉग टावर दूषित हवा को हटाकर शुद्ध हवा को वातावरण में छोड़ाता है।
- स्मॉग टावर लगभग 25 क्यूबिक मीटर की रफ्तार से हवा को साफ करने का काम करता है।