अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इसे पीपीएफ के नाम से भी जाना जाता है। कई लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों का निवेश कर रहे हैं। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम निवेश के लिहाज से काफी सुरक्षित है। गारंटीड रिटर्न देने के साथ साथ यह स्कीम कई शानदार फायदे भी देती है। अगर आप टैक्स बचत करने के साथ साथ लंबी समयावधि के लिए बड़ा कोष तैयार करना चाहते हैं, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
Investment Scheme: सरकार की इस योजना में करें 11 हजार रुपये निवेश, कुछ वर्षों में जुटा सकते हैं लगभग 36 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:12 PM IST
सार
कई लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों का निवेश कर रहे हैं। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम निवेश के लिहाज से काफी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन