आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। इसमें निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। हम में से अधिकतर लोग अपने बचत किए गए पैसों को सही जगह पर निवेश करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, जानकारी के अभाव में हम उन्हें ठीक जगह पर इन्वेस्ट नहीं कर पाते। ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को बैंक में ही जमा रहने देते हैं। ऐसे में उन्हें उन पैसों पर सही ब्याज दर नहीं मिल पाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। मौजूदा समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 5.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट दिया जा रहा है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Post office Scheme: इस स्कीम में मात्र 10 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 16 लाख का फंड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 06 Mar 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन