फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp Safety Tips: व्हाट्सएप यूजर्स सावधान, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कोई दूसरा पढ़ लेगा चैट

Sun, 06 Mar 2022 02:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Safety tips Never do these mistake on whatsapp otherwise your personal data may be leaked
व्हाट्सएप सेफ्टी टिप्स - फोटो : istock

दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप आने के बाद सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति देखने को मिली है। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाले इस एप ने सोशल इंटरैक्टिंग को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इस एप का उपयोग करने वाले यूजर्स की संख्या में बीते कुछ सालों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप यूजर्स की प्राइवेसी और पर्सनल डाटा में भी सेंध लग रही है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से आप एक बड़े नुकसान से बच सकते हैं। ऐसे में कोई दूसरा व्यक्ति आपके पर्सनल व्हाट्सएप चैट को एक्सेस नहीं कर पाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Whatsapp Safety tips Never do these mistake on whatsapp otherwise your personal data may be leaked
व्हाट्सएप सेफ्टी टिप्स - फोटो : istock

अगर आप व्हाट्सएप के लिए किसी थर्ड पार्टी एप का उपयोग करते हैं। तो तुरंत ऐसा करना बंद कर दें। ऐसा करने पर आपका पर्सनल डाटा लीक हो सकता है, जिसका इस्तेमाल गलत कामों के लिए हो सकता है।

Whatsapp Safety tips Never do these mistake on whatsapp otherwise your personal data may be leaked
व्हाट्सएप सेफ्टी टिप्स - फोटो : iStock

अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल किसी थर्ड पार्टी एप के जरिए करते हैं, तो कंपनी आपको हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ कई स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन में लॉक लगाकर नहीं रखते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp Safety tips Never do these mistake on whatsapp otherwise your personal data may be leaked
व्हाट्सएप सेफ्टी टिप्स - फोटो : iStock

ऐसे में कोई दूसरा व्यक्ति आपकी अनुपस्थिति में आपके व्हाट्सएप का क्यूआर कोड स्कैन कर सकता है। इससे वह व्यक्ति वेब ब्राउजर के जरिए आपके व्हाट्सएप के सभी पर्सनल डाटा को आसानी से एक्सेस कर सकेगा। इस कारण आपको अपने व्हाट्सएप में लिंक्ड डिवाइस सेशन को चेक करते रहना चाहिए। यहां से आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपके व्हाट्सएप का इस्तेमाल कहां कहां हो रहा है?

विज्ञापन
Whatsapp Safety tips Never do these mistake on whatsapp otherwise your personal data may be leaked
व्हाट्सएप सेफ्टी टिप्स - फोटो : istock

इसके अलावा आपको अपने स्मार्टफोन के साथ व्हाट्सएप को भी लॉक करके रखना चाहिए। ऐसे में आपको डबल प्रोटेक्शन मिलेगी। आपका व्हाट्सएप पहले की अपेक्षा ज्यादा सिक्योर हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed