Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी बेहतर और सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आप निवेश शुरू कर सकते हैं। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। ये एक सुरक्षित स्कीम है। इस योजना में निवेश करने के बाद आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश किए गए पैसों पर निवेशकों को सालाना 5.8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। देश में कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में विस्तार से -
Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बनाएगी आपको लखपति, 10 हजार के निवेश पर मिलेंगे 16 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन