PM Kisan Yojana 12 kist kab aayegi: अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। भारत सरकार जल्द ही किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस स्कीम का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों को तीन किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। अब तक लाभार्थी किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही सरकार किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर कर सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भेज सकती है?
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 12वीं किस्त, किसान जल्द करें ये काम, वरना लाभ से हो जाएंगे वंचित
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन