फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और क्या आप ले सकते हैं लाभ? यहां जानें

Mon, 22 Jul 2024 03:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Jul 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
PMVY: what is PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria and benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ लेना तो हर कोई चाहता है, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है क्योंकि इसके लिए आपका उस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है जिसका आप लाभ लेना चाहते हैं। इसके लिए आपको उस योजना की पात्रता सूची देखनी पड़ती है और पात्र होने पर आवेदन भी करना पड़ता है और तब जाकर आप उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को ही देख लीजिए जिसे भारत सरकार ने पिछले साल शुरू किया और अब इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होना चाहते हैं तो आप पहले इस योजना के बारे में जान लें और फिर पात्र होने पर आप आवेदन भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PMVY: what is PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria and benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र? - फोटो : Amar Ujala
  • योजना का नाम - प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना
  • किसे मिलता है लाभ - 18 पारंपरिक व्यापारों में लगे लोगों को
  • योजना कौन चलाता है - भारत सरकार इस योजना का संचालन करती है
  • क्या लाभ मिलते हैं - आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।
PMVY: what is PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria and benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र? - फोटो : Istock

योजना से जुड़ने के लिए कौन लोग पात्र हैं?

  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • लोहार हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • राजमिस्त्री हैं
  • ताला बनाने वाले हैं
  • नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • नाव निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: what is PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria and benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र? - फोटो : Istock

योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?

  • जब आप पीएम विश्वक्रमा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसके साथ ही इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
विज्ञापन
PMVY: what is PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria and benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र? - फोटो : istock
  • योजना से जुड़ने के बाद आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि आप टूलकिट खरीद सके
  • लाभार्थियों को लोन भी दिया जाता है और वो भी बिना गारंटी के और सस्ती ब्याज दरों पर, जिसमें पहले एक लाख रुपये का लाोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed