फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2024: क्या आयुष्मान भारत योजना का बढ़ सकता है बीमा कवर, जानिए बजट में क्या हो सकता है बड़ा एलान

Mon, 22 Jul 2024 12:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2024: Government May Increase Ayushman Bharat Yojana Installment Amount From 5 Lakhs To 10 Lakhs
Union Budget 2024 - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इस बजट से महिलाओं, युवा, बुजुर्ग आदि विभिन्न वर्गों को काफी उम्मीद है। आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार का यह बजट लोगों की आशाओं पर खड़ा उतरेगा। इस बजट में केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कई बड़े एलान कर सकती है। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान कर रही है। माना जा रहा है कि 23 जुलाई को बजट पेश करते समय सरकार आयुष्मान भारत योजना के बीमा कवरेज को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर सकती है। इसको लेकर सरकार के पास प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Union Budget 2024: Government May Increase Ayushman Bharat Yojana Installment Amount From 5 Lakhs To 10 Lakhs
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के करीब 12 करोड़ परिवार अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी और निजी अस्पताल में करा सकते हैं। आज के समय इलाज का खर्चा जिस तेजी से बढ़ रहा है उसे देखते हुए सरकार इस बजट में आयुष्मान भारत योजना के बीमा कवर राशि को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर सकती है। 

Union Budget 2024: Government May Increase Ayushman Bharat Yojana Installment Amount From 5 Lakhs To 10 Lakhs
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इसके अलावा राष्ट्रपति की घोषणा के बाद 70 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। इससे आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2024: Government May Increase Ayushman Bharat Yojana Installment Amount From 5 Lakhs To 10 Lakhs
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आज के समय देश में कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग अपना किसी ठीक जगह इलाज भी नहीं करा पाते हैं।

PM Kisan: क्या किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की जगह मिलेंगे 8 हजार? जानिए बजट में क्या हो सकता है बदलाव

विज्ञापन
Union Budget 2024: Government May Increase Ayushman Bharat Yojana Installment Amount From 5 Lakhs To 10 Lakhs
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

देश में इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ये गरीब लोग योजना से जुड़कर अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 

Union Budget 2024: क्या सरकार इनकम टैक्स के सेक्शन 80C और 80D की लिमिट में कर सकती है बदलाव?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed