फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना और इसमें मिलने वाले लाभों के बारे में? यहां जानें

Wed, 20 Mar 2024 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Mar 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
PMVY: What is PM Vishwakarma Yojana and what are the benefits in it
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनसे जुड़कर आप लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। हर योजना की अपनी खासियत होती है। जैसे- किसान योजना में कोई सामान दिया जाता है, तो किसी योजना में आर्थिक मदद की जाती है। सरकार हर साल इन योजनाओं पर अच्छा-खासा पैसा भी खर्च करती है, ताकि हर तबके तक लाभ पहुंचे। ऐसी ही कई सारी योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार कर रही है, जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। अगर आप अब तक इस योजना के बारे में और इसमें मिलने वाले लाभों के बारे में नहीं जानते हैं, तो यहां जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के विस्तार से इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...

PMVY: What is PM Vishwakarma Yojana and what are the benefits in it
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala

क्या है ये योजना?

  • दरअसल, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसे पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है, ताकि इनसे जुड़े लोग अपने काम को बढ़ा सके और आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।
PMVY: What is PM Vishwakarma Yojana and what are the benefits in it
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को 5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण और 15 दिनों या उससे ज्यादा दिनों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए रोजाना 500 रुपये का सटाइपैंड दिया जाता है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान
  • बिना किसी गारंटी और बेहद कम ब्याज दर पर पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये के अतिरिक्त लोन की सुविधा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: What is PM Vishwakarma Yojana and what are the benefits in it
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

कौन है योजना के लिए पात्र?

  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
PMVY: What is PM Vishwakarma Yojana and what are the benefits in it
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed