PM Vishwakarma Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनसे जुड़कर आप लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। हर योजना की अपनी खासियत होती है। जैसे- किसान योजना में कोई सामान दिया जाता है, तो किसी योजना में आर्थिक मदद की जाती है। सरकार हर साल इन योजनाओं पर अच्छा-खासा पैसा भी खर्च करती है, ताकि हर तबके तक लाभ पहुंचे। ऐसी ही कई सारी योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार कर रही है, जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। अगर आप अब तक इस योजना के बारे में और इसमें मिलने वाले लाभों के बारे में नहीं जानते हैं, तो यहां जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के विस्तार से इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...
{"_id":"65facdca7b9f5f094a03e4da","slug":"pmvy-what-is-pm-vishwakarma-yojana-and-what-are-the-benefits-in-it-2024-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMVY: क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना और इसमें मिलने वाले लाभों के बारे में? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMVY: क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना और इसमें मिलने वाले लाभों के बारे में? यहां जानें
Wed, 20 Mar 2024 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 20 Mar 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें।
- फोटो : Amar Ujala
क्या है ये योजना?
- दरअसल, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसे पिछले साल सितंबर माह में शुरू किया गया। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है, ताकि इनसे जुड़े लोग अपने काम को बढ़ा सके और आर्थिक रूप से मजबूत हो सके।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें।
- फोटो : istock
क्या लाभ मिलते हैं?
- पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को 5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण और 15 दिनों या उससे ज्यादा दिनों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए रोजाना 500 रुपये का सटाइपैंड दिया जाता है
- टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान
- बिना किसी गारंटी और बेहद कम ब्याज दर पर पहले एक लाख और फिर दो लाख रुपये के अतिरिक्त लोन की सुविधा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें।
- फोटो : istock
कौन है योजना के लिए पात्र?
- पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- अगर आप सुनार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- नाई यानी बाल काटने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता
- अगर आप मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें।
- फोटो : istock
- जो राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो मालाकार हैं
- धोबी और दर्जी
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले आदि।