देश में सभी लोगों को काम मिले और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न हों इसके लिए केंद्र सरकार कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कई ऐसी योजनाएं हैं जो किसानों के लिए चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत सरकार की कोशिश है कि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो। इसी को ध्यान में रखकर मत्स्य पालन करने वालों के लिए केंद्र सरकार एक खास योजना चला रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली पालक और चौथा सबसे बड़ा मछली निर्यातक देश है। यहां काफी संख्या में लोग मछली पालन का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि मछली पालन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार मछली पालन को प्रोत्साहित कर रही है। अगर आप मछली पालन का व्यवसाय करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...
{"_id":"6204ad22f3dfec72c73c9a39","slug":"pmmsy-what-is-pradhan-mantri-matsya-sampada-yojana-how-to-apply-for-it-know-everything-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PMMSY: क्या है पीएम मत्स्य संपदा योजना और कैसे कर सकते हैं इसके लिए आवेदन? यहां जानिए सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PMMSY: क्या है पीएम मत्स्य संपदा योजना और कैसे कर सकते हैं इसके लिए आवेदन? यहां जानिए सबकुछ
Thu, 10 Feb 2022 12:46 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
क्या है पीएम मत्स्य संपदा योजना
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है पीएम मत्स्य संपदा योजना
- फोटो : iStock
कब हुई थी शुरूआत?
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरूआत 10 सितंबर 2020 को की गई थी। इस योजना का उदेश्य नीली क्रांति के जरिए देश में मछली पालन क्षेत्र में और अधिक विकास लाना है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पूरे 5 साल के लिए लागू की गई है। वित्त वर्ष 2020-21 से लेकर 2024-25 तक लागू रहेगी।
क्या है पीएम मत्स्य संपदा योजना
- फोटो : iStock
इन लोगों को मिल रहा फायदा
- पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मछली पालन के क्षेत्र से जुड़े मछुआरो, मछली पालकों, मछली श्रमिकों, मछली विक्रेताओं और अन्य लोगों को फायदा हो रहा है। इस योजना से मछली पालन क्षेत्र की कमियों को दूर करके उसकी क्षमताओं को भरपूर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पीएम मत्स्य संपदा योजना
- फोटो : iStock
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
- पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत सरकार 3 लाख रुपए का लोन देती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों को तालाब, हैचरी, फीडिंग मशीन और क्वालिटी टेस्टिंग लैब की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
क्या है पीएम मत्स्य संपदा योजना
- फोटो : iStock
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मछली पालन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, संपर्क नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स और आवेदक का जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट pmmsy.dof.gov.in पर जाना होगा।