Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Awas Yojana: किसे मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ और किसे नहीं? यहां जानें आप

Fri, 15 Nov 2024 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Nov 2024 02:40 PM IST
सार

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र लोगों को दिया जाता है।

विज्ञापन
PMAY: who is eligible for PM Awas Yojana check here
क्या आपको मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ? - फोटो : Amar Ujala

PM Awas Yojana: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़कर लाभ भी ले रहे हैं। आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैसे, भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाती है जिसके तहत लोगों को पक्का मकान दिया जाता है। मौजूदा समय में इस योजना से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अगर आप चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। इसके लिए आपको चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं और कौन नहीं। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PMAY: who is eligible for PM Awas Yojana check here
क्या आपको मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

किन्हें नहीं मिल सकता है योजना का लाभ?

कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता है। इस कैटेगरी में अगर आप आते हैं तो फिर आपको लाभ नहीं मिल पाएगा।
 

  • जिन लोगों की सालाना आय तय लिमिट से ज्यादा है
  • अगर आपका पहले से ग्रामीण या शहरी इलाके में पक्का मकान हो
PMAY: who is eligible for PM Awas Yojana check here
क्या आपको मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप कोई कंपनी चलाते हैं
  • अगर आप कोई बिजनेस करते हैं
  • अगर आप टैक्स भरते हैं
  • आप किसी सरकारी नौकरी में हैं या आपके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी वाला है आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMAY: who is eligible for PM Awas Yojana check here
क्या आपको मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock

इन लोगों को मिल सकता है लाभ:-

  • जिन लोगों के पास कच्चे मकान हैं
  • जिन लोगों ने घर खरीदने के लिए पहले कोई भी सरकारी अनुदान नहीं लिया है
  • जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं
  • जो लोग ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में रहते हैं
विज्ञापन
PMAY: who is eligible for PM Awas Yojana check here
क्या आपको मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ? - फोटो : Adobe Stock
  • जिन लोगों के पास आवासीय इकाई नहीं है, वे पात्र हैं
  • अगर आप भी पीएम आवास योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं तो जान लें कि आपके पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है
  • अगर आपकी आय निम्न है तो आप योजना के लिए पात्र माने जाते हैं आदि।

 

ध्यान रहे कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से ज्यादा होना अनिवार्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed