PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो अपने पारंपरिक हुनर के दम पर रोजी-रोटी कमाते हैं। इनमें लोहार, दर्जी, नाई, मोची और राजमिस्त्री जैसे काम करने वाले लोग शामिल हैं। इन कारीगरों को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, औजार और आर्थिक मदद की जरूरत होती है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके हुनर के विकास में मदद देना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन और सस्ती ब्याज दर पर लोन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
किन कारीगरों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को शामिल किया गया है
- इनमें लोहार, ताला बनाने वाले, मालाकार, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले कारीगर शामिल हैं
3 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
- इसके अलावा गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, मोची या जूता बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, पत्थर तराशने वाले तथा मूर्तिकार भी योजना के दायरे में आते हैं
- नाई, धोबी और दर्जी जैसे पारंपरिक काम करने वाले लोग भी इसके लिए पात्र हो सकते हैं। नाव बनाने वाले, मछली पकड़ने के जा बनाने वाले, अस्त्र बनाने वाले और पत्थर तोड़ने वाले कारीगरों को भी इसमें शामिल किया गया है
4 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
प्रशिक्षण के दौरान क्यों मिलते हैं 500 रुपये रोजाना?
- इस योजना के तहत पात्र कारीगरों को अपने काम से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है
- इससे उन्हें अपने पारंपरिक हुनर को बेहतर बनाने और काम करने के तरीकों को सीखने में मदद मिलती है
- ऐसे में जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाता है
- आपको टूलकिट खरीदने के लिए अलग से 15000 रुपये देने का भी प्रावधान है
5 of 5
कौन है पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद कितना लोन मिलता है?
- आपको अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है
- इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए मिल सकता है
- आप चाहें तो अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक का लोन भी ले सकते हैं जिसे आपको 30 महीनों में वापस करना होता है