फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे बदलें आधार से लिंक मोबाइल नंबर? यहां जानें तरीका, मिनटों में हो जाएगा काम

Tue, 13 Oct 2026 12:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Oct 2026 12:12 PM IST
सार

Aadhaar Mobile Number Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि, आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर को आधार की नई एप से घर बैठे मिनटों में बदल सकते हैं।

विज्ञापन
How to Update Mobile Number in Aadhaar Card? Check the Process, Fees and Required Documents
आधार से नया मोबाइल नंबर कैसे करें लिंक? - फोटो : Amar Ujala AI

Aadhaar Se Link Mobile Number Kaise Change Karein: आधार कार्ड बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और कई जरूरी सेवाओं में पहचान के साथ-साथ मोबाइल वेरिफिकेशन के लिए भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आपने नया नंबर ले लिया है, तो आधार में दर्ज मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी हो सकता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि, इससे आधार से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करने में आसानी रहती है। इसलिए अगर आपका आधार से लिंक मोबाइल नंबर बंद हो गया है या आप किसी कारण से अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं, तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलें। आप आगे आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलने का तरीका जान सकते हैं...

Trending Videos
How to Update Mobile Number in Aadhaar Card? Check the Process, Fees and Required Documents
आधार से नया मोबाइल नंबर कैसे करें लिंक? - फोटो : Adobe Stock

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

पहला स्टेप

  • अगर आपको भी अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना है
  • तो आप इस नंबर को घर बैठे बदल सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले आधार की नई एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है
How to Update Mobile Number in Aadhaar Card? Check the Process, Fees and Required Documents
आधार से नया मोबाइल नंबर कैसे करें लिंक? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको यहां पर अपने आधार नंबर, मोबाइल नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन जैसे प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपको एप पर लॉगिन कर लेना है
  • फिर आपको Services वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर आपको Mobile Number Update पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको Continue to Update Mobiel Number वाले बटन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Update Mobile Number in Aadhaar Card? Check the Process, Fees and Required Documents
आधार से नया मोबाइल नंबर कैसे करें लिंक? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना है यानी वो मोबाइल नंबर जिसे आपको आधार कार्ड से लिंक करना है
  • फिर इस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां दर्ज कर आगे बढ़ें
  • इसके बाद आपको अपना फेस ऑथेंटिकेशन करवाना है
विज्ञापन
How to Update Mobile Number in Aadhaar Card? Check the Process, Fees and Required Documents
आधार से नया मोबाइल नंबर कैसे करें लिंक? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • इसमें आपको इस एप पर अपना फेस वेरिफाई करवाना होता है कि आप वो सही व्यक्ति हैं या नहीं जिसका ये आधार कार्ड है
  • इसके बाद आपको यहां पर मोबाइल नंबर चेंज करवाने की पेमेंट करनी है
  • ये पेमेंट 75 रुपये की होती है जो आपको ऑनलाइन करनी होती है
  • इसके बाद कुछ दिनों में आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed