फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: जुड़ेंगे पीएम विश्वकर्मा योजना से तो मिलेंगे कई आर्थिक लाभ, लोन की भी है सुविधा; जानें डिटेल्स

Mon, 05 May 2025 05:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 May 2025 05:56 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Fayde Kya Hain: अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। ये लाभ सिर्फ पात्र लोगों को ही दिए जाते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana loan facility and many benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। यही नहीं, समय-समय पर कई तरह की नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है ताकि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

जैसे, सितंबर 2023 में एक योजना की शुरुआत हुई और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है जिसे भारत सरकार ने शुरु किया और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इसलिए अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं...

PM Vishwakarma Yojana loan facility and many benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

ऑफलाइन तरीका

  • अगर आपको इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • इसके बाद आपके दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
PM Vishwakarma Yojana loan facility and many benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन तरीका

  • आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं
  • यहां पर आपको 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाना है
  • फिर आप 'Applicant/Beneficiary Login' पर क्लिक करके आगे के प्रोसेस को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं और योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana loan facility and many benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock

लाभार्थियों को योजना के तहत मिलते हैं ये लाभ:-

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और इसके चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि वे टूलकिट खरीद सकें
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana loan facility and many benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी लोन भी ले सकता है। ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है
  • इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है। फिर इस पैसे को वापस करने के बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed