फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आप ले सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां देखें पात्रता सूची

Mon, 13 Jan 2025 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 13 Jan 2025 12:30 PM IST
सार

पीएम विश्वकर्मा योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसका लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Eligibility criteria and benefits: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए मौजूदा समय में जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिए जाते हैं। इनमें कई ऐसी योजनाएं भी हैं जिनमें सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। भारत सरकार की एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत अगर आप भी पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।



इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके काम के लिए प्रशिक्षण देने के अलावा कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि क्या आप पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं पात्रता सूची के मुताबिक, कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिसके लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी जा सकते हैं। यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपसे दस्तावेज लेकर आपका आवेदन कर देता है जिसके बाद आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
PM Vishwakarma Yojana Eligibility criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं?

  • लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि, लाभार्थी अपने काम और बेहतर हो सके। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है
  • लाभार्थियों को 15 हजार रुपये टूलिकट खरीदने के भी देने का प्रावधान है
  • वहीं, सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के लोन भी दिया जाता है। इसमें आप पहले एक लाख रुपये का लोन ले सकते हैं। इसे तय समय पर वापस करने के बाद आप फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पात्रता सूची के मुताबिक, कौन है पात्र?

अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इसके लिए आप नीचे दी गई पात्रता सूची देखकर ये जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं...

  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, जो पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, मालाकार और धोबी हैं, पत्थर तराशने वाले...
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility criteria check here
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, जो लोग ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग और आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं तो आप पात्र हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed