Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date 2025 Know PM Kisan Yojana 19 Kist Kab Aayegi News in Hind
{"_id":"67849ed1e02b571f1f0ee3aa","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-19th-kist-release-date-19-kist-kab-aayegi-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सरकार कब जारी कर सकती है 19वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सरकार कब जारी कर सकती है 19वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 13 Jan 2025 10:37 AM IST
सार
PM Kisan 19th Installment Date: पीएम किसान योजना के अतंर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। अगर आप भी पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM kisan 19th Kist: अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इनमें राज्य सरकारों की कई योजनाएं हैं और साथ ही केंद्र सरकार की भी कई योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है।
इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके आप 19वीं किस्त का लाभ ले सकते हैं क्योंकि अब अगली किस्त 19वीं जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। तो चलिए जानते हैं 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम करवा लें किसान:-
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। आप इस काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
3 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Freepik
दूसरा काम भू-सत्यापन का है जिसे पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को करवाना अनिवार्य है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन होता है जिसमें जमीन से जुड़े दस्तावेजों को विभाग द्वारा चेक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किसान ध्यान से तीसरा काम आधार लिंकिंग का भी करवा लें। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
ध्यान से किसान अपने बैंक खाते में डीबीटी के विकल्प को भी ऑन करवा लें क्योंकि इसके ऑफ होने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई थी और इस हिसाब से 19वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि सरकार फरवरी माह में 19वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।