PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में अलग-अलग तरह की योजनाएं चलती रहती हैं जिनके जरिए पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। यही नहीं, समय-समय पर कई नई योजनाओं की शुरुआत भी की जाती है। जैसे, सितंबर 2023 में भारत सरकार ने एक योजना लॉन्च की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है।
{"_id":"6900885334d3dde1bf0c80fd","slug":"pm-vishwakarma-yojana-eligibility-criteria-and-registration-process-in-hindi-2025-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma: कौन पीएम विश्वकर्मा योजना में कर सकता है अप्लाई? आवेदन के तरीके से पात्रता तक सबकुछ जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma: कौन पीएम विश्वकर्मा योजना में कर सकता है अप्लाई? आवेदन के तरीके से पात्रता तक सबकुछ जानें
Tue, 28 Oct 2025 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:39 PM IST
सार
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai: अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और इसके बाद आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Amar Ujala
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कौन योजना से जुड़ सकता है?
- अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- धोबी और दर्जी हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं
- अगर आप मालाकार हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप सुनार हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
- जो लोग राजमिस्त्री हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो लोग मूर्तिकार हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
ध्यान रहे कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होना अनिवार्य है और इस 18 पारंपरिक व्यापारों की लिस्ट में होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के तरीके:-
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं। आपको इसके लिए संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और फिर आपके दस्तावेजों को लेकर पात्र होने पर आपका आवेदन कर देते हैं
- इस योजना में आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है और आप यहां से भी आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
लाभार्थियों को मिलते हैं ये लाभ
- आप अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले तो कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है। इसके अलावा 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी देने का प्रावधान है
- आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए देने का प्रावधान है और फिर 30 महीनों के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन आपको मिल सकता है