Train Vikalp Scheme Details: जब भी हम त्योहारों या छुट्टियों के सीजन में ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट बुक करते हैं, तो अक्सर लंबी वेटिंग लिस्ट देखकर हमारी सारी प्लानिंग खराब हो जाती हैं। कई बार बहुत कोशिश करने के बाद भी हमारा टिकट कंफर्म नहीं हो पाता है और हमें यात्रा कैंसिल करनी पड़ती है या जनरल कोच में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
यात्रियों की इस बड़ी समस्या का समाधान करने के लिए भारतीय रेलवे ने एक बेहद शानदार सुविधा है, जिसे 'विकल्प स्कीम' कहा जाता है। इसके जरिए आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपनी वेटिंग टिकट को कंफर्म सीट में बदल सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि यह विकल्प स्कीम क्या है और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है।
2 of 5
Indian Railways, भारतीय रेलवे
- फोटो : Adobe Stock
क्या है विकल्प स्कीम?
- भारतीय रेलवे की 'विकल्प स्कीम' यात्रियों के लिए शुरू की गई एक बेहद उपयोगी और शानदार सुविधा है।
- इसके तहत जब किसी यात्री का मुख्य ट्रेन का टिकट वेटिंग लिस्ट में रह जाता है, तो रेलवे उस यात्री को उसी रूट पर चलने वाली किसी अन्य वैकल्पिक ट्रेन में खाली पड़ी कंफर्म सीट उपलब्ध कराने की कोशिश करता है।
3 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
यह योजना कैसे काम करती है?
- यह योजना बहुत ही सरल तरीके से काम करती है। जब आप अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करते हैं और आपका टिकट वेटिंग में चला जाता है, तो विकल्प चुनने पर रेलवे सिस्टम आपको उसी गंतव्य के लिए चलने वाली दूसरी ट्रेनों में तलाशता है।
- इसलिए रेलवे का सिस्टम उस रुट की सीट खाली मिलने पर आपका नाम बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दूसरी ट्रेन में अपने आप ही शिफ्ट कर देता है।
4 of 5
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
इसका फायदा कैसे मिलेगा?
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कोई अलग से लंबी प्रक्रिया पूरी नहीं करनी पड़ती है।
- जब आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से अपना रिजर्वेशन टिकट बुक कर रहे होते हैं, तो बुकिंग के अंतिम चरण में आपको सिर्फ 'विकल्प' के ओप्शन पर टिक करना होता है।
5 of 5
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
किन बातों का रखें ध्यान?
- इस योजना का लाभ लेते समय कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह बिल्कुल भी गारंटीड नहीं है कि आपको दूसरी ट्रेन में सीट मिल ही जाएगी, क्योंकि यह पूरी तरह से अन्य ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।
- अगर अन्य ट्रेनों में भी जगह नहीं होगी, तो आपका टिकट सामान्य नियमों के अनुसार ही रहेगा।