सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। हम में से अधिकतर लोगों के घरों में फ्रिज होता है। अगर आप सर्दियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक जरूरी बात के बारे में पता होना चाहिए। सर्दियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल कम हो जाता है, इस कारण कई लोग यह सोचते हैं जब मौसम ठंडा हो गया है और चीजें वैसे ही सुरक्षित हैं फिर फ्रिज चलाने की जरूरत क्या है?
इस कारण बिजली बचाने के उद्देश्य से कई लोग फ्रिज को कुछ दिनों के लिए बंद कर देते है। हालांकि, अब सवाल यह है कि ऐसा करना ठीक है? सर्दियों के सीजन में अगर हम फ्रिज का उपयोग न करें तो क्या वह खराब हो सकता है? कई लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है। आइए जानते हैं
2 of 5
Winter Fridge Using Tips
- फोटो : AdobeStock
सर्दियों के सीजन में आपको फ्रिज बंद करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि अगर लंबे समय तक फ्रिज को बंद करके रखा जाए तो उसका कंप्रेशर जाम हो सकता है, इससे फ्रिज में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
Investment Tips: छोटा निवेश, बड़ा रिटर्न! ये स्कीम इतने वर्षों में बना सकती है आपको करोड़पति
3 of 5
Winter Fridge Using Tips
- फोटो : AdobeStock
इसके अलावा अगर आप लंबे समय तक फ्रिज को बंद करके रखते हैं तो इससे पिस्टन में भी नमी आ सकती है। इस वजह से लंबे समय बाद जब फ्रिज को दोबारा चालू किया जाता है तो उसकी मोटर की टोर्क ठीक ढंग से काम नहीं करती है और वह जाम हो जाती है। सर्दियों के सीजन में आपको फ्रिज बंद करने की गलती नहीं करनी चाहिए।
Home Loan: ये हैं होम लोन जल्दी चुकाने के आसान तरीके, बैंक भी नहीं बताएगा ये टिप्स
4 of 5
Winter Fridge Using Tips
- फोटो : AdobeStock
गर्मियों के सीजन में फ्रिज के अंदर के कंपार्टमेंट को ठंडा रखने के लिए कंप्रेशर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिसके चलते बिजली की खपत ज्यादा होती है। वहीं सर्दियों के सीजन में फ्रिज का इस्तेमाल सामान्य तौर पर किया जाता है, जिसके चलते कंप्रेशर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इससे बिजली की खपत भी कम होती है।
PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे
5 of 5
Winter Fridge Using Tips
- फोटो : AdobeStock
इस कारण सर्दियों के सीजन में फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखना सही निर्णय नहीं है। आपको ठंड के दिनों में भी फ्रिज का नियमित इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से फ्रिज के उपकरण एक्टिव रहते हैं, जिसकी वजह से जाम और फाल्ट की संभावना कम हो जाती है।
Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द