{"_id":"64e3005bf196ba76c70b7049","slug":"pm-vishwakarma-kaushal-samman-yojana-launch-date-benefits-and-eligibility-2023-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत सरकार शुरू करने जा रही विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, जानिए क्या है स्कीम और किन लोगों को मिलेगा फायदा?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
भारत सरकार शुरू करने जा रही विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना, जानिए क्या है स्कीम और किन लोगों को मिलेगा फायदा?
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में विभिन्न तबकों के विकास और उनके उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में भारत सरकार आज एक बेहद ही शानदार योजना शुरू करने जा रही है। इस स्कीम का नाम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। यह योजना खासतौर पर देश के कामगारों और शिल्पकारों के लिए शुरू की जा रही है। इस योजना का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया था।
क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को शॉर्ट फॉर्म में PM VIKAS के नाम से भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत देश के शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
- फोटो : Istock
विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ बढ़ई, सुनार, मूर्तिकार, लोहार और कुम्हार जैसे पारंपरिक कारीगरों को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना पर वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा। ऐसे में इस योजना से देशभर में करीब 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को लाभ मिलेगा।
3 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
- फोटो : Istock
इस योजना के दो चरण हैं। पहले चरण के अंतर्गत कामगारों को 5 प्रतिशत की ब्याज दर से 1 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। वहीं अगले चरण में यह राशि दो लाख रुपय कर दी जाएगी।
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
- फोटो : Istock
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जाएगी। इस स्कीम के लागू होने के बाद देशभर में स्वरोजगार के अवसर में वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
- फोटो : Istock
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत आज 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर की जाएगी। इस अवसर पर एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरुआत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।