फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्डधारकों को मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ: जानें कैसे बनवा सकते हैं आप और क्या पात्रता

Sat, 16 Sep 2023 04:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Sep 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Know The Process To Apply For Ayushman Card Yojana see here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock

Ayushman Card: देश में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में जहां एक तरफ कोई जरूरत का सामान दिया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ आर्थिक मदद देने का भी प्रावधान होता है। वहीं, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें, तो मौजूदा समय में इस योजना से काफी संख्या में लोग जुड़े हैं और इसका लाभ ले रहे हैं। इस योजना का नाम पिछले दिनों बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस योजना की पात्रता और आवेदन का तरीका जान सकते हैं...

Know The Process To Apply For Ayushman Card Yojana see here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock

ये लोग हैं योजना के लिए पात्र:-

  • अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है
  • अगर आपका मकान कच्चा है
  • अगर कोई दिहाड़ी मजदूर है
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हो
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है आदि, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।
Know The Process To Apply For Ayushman Card Yojana see here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : pixabay

पात्र लोग ऐसे आवेदन कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए:-

स्टेप 1

  • अगर आप ऊपर दी गई सूची के मुताबिक पात्र हैं, तो फिर आप भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा
  • अब यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Know The Process To Apply For Ayushman Card Yojana see here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर यहां पर अधिकारी आपसे आपके कुछ दस्तावेज मांगता है
  • आपको दस्तावेज में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर देना होता है
  • फिर आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच की जाती है
विज्ञापन
Know The Process To Apply For Ayushman Card Yojana see here
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपकी पात्रता भी चेक की जाती है
  • फिर पात्र पाए जाने पर आपके नाम से आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाता है
  • इसके कुछ दिनों के भीतर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed