PM Vidyalakshmi Yojana: देश में एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इन लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने में भी कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। कई छात्रों को आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही अपनी शिक्षा छोड़नी पड़ जाती है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की है।
इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना है। 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस स्कीम को मंजूरी दी गई। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना और कैसे आप इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं?
2 of 5
PM Vidya Laxmi Yojana
- फोटो : AdobeStock
क्या है प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना?
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत क्वालिटी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस और बाकी खर्चों के लिए बिना गारंटी बैंकों और फाइनेंशियल संस्थाओं से लोन मिलेगा।
3 of 5
PM Vidya Laxmi Yojana
- फोटो : AdobeStock
इस स्कीम के अतंर्गत छात्र 10 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी ले सकते हैं। वहीं 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर छात्रों को 75 प्रतिशत तक की क्रेडिट गारंटी सरकार की ओर से मिलेगी।
Indian Railways: भारतीय रेलवे में अलग-अलग रंग के डिब्बों का क्या होता है मतलब? जानिए यहां
4 of 5
PM Vidya Laxmi Yojana
- फोटो : AdobeStock
योजना के अंतर्गत वे छात्र जिनकी पारिवारिक आय सालाना 4.5 लाख रुपये है उनको ब्याज पर पूरी सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा सालाना 8 लाख रुपये आय वाले परिवार के छात्रों को 10 लाख रुपये तक के लोन पर 3 प्रतिशत की ब्याज पर सब्सिडी दी जाएगी।
5 of 5
PM Vidya Laxmi Yojana
- फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.vidyalakshmi.co.in/Students/ पर विजिट करके आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
Airplane: धरती से कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज? बहुत कम लोगों को पता है ये बात