Indian Railways Interesting Facts: भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई व्यवस्थाएं कर रखी हैं। देशभर में भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के लगभग हर प्रमुख स्थान के लिए चलाई जाती हैं। भारतीय रेलवे का देश की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा कहा जाता है। भारतीय रेलवे सफर का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है।
Indian Railways: भारतीय रेलवे में अलग-अलग रंग के डिब्बों का क्या होता है मतलब? जानिए यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीले रंग के कोच
नीले रंग के डिब्बों को 70 से लेकर 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर चलने के लिए बनाया जाता है। इनका निर्माण स्टील से किया जाता है। ये कोच सफर के लिए काफी आरामदायक होते हैं।
PM Kisan: क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त
लाल रंग के कोच
लाल रंग के कोच को लिंक हॉफमैन बुच कोचेस के नाम से भी जाना जाता है। इनका निर्माण एलुमीनियम से किया जाता है। ये कोच लगभग 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड के लिए बने होते हैं।
हरे रंग के कोच
वे ट्रेनें जिनमें हरे रंग के कोच लगाए जाते हैं उनमें यात्रा सस्ती होती है। इस कोच में सफर करते समय आपको कंफर्ट भी मिलता है। अगर आप कम किराये में आरामदायक सफर का अनुभव लेना चाहते हैं तो इसमें सफर कर सकते हैं।
पीले, ऑरेंज और पर्पल रंग के कोच
पीले रंग के कोच सस्ते और नॉन एसी होते हैं। वहीं ऑरेंज रंग के कोच को उन ट्रेनों में लगाया जाता है जो छोटी दूरी का सफर तय करती हैं। इसके पर्पल कलर को अमूमन तेजस एक्सप्रेस में लगाया जाता है। इसमें कई तरह की मॉर्डन सुविधाएं होती हैं।
IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया