Aeroplane: एक समय था जब दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में कई दिनों का समय लगता था। वहीं आज के समय हवाई जहाज जैसे साधनों के आने के बाद यह सफर महज कुछ घंटों तक सीमित हो गया है। लंबी दूरी का सफर करने के लिए हवाई जहाज काफी उपयुक्त साधन है। इसमें सफर करना थोड़ा महंगा जरूर होता है। वहीं इसमें सफर करने पर समय की काफी बचत होती है। इसके अलावा फ्लाइट में सफर करते समय आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें आपके खाने-पीने से लेकर तमाम चीजों का ध्यान रखा जाता है।
Airplane: धरती से कितनी ऊंचाई पर उड़ते हैं हवाई जहाज? बहुत कम लोगों को पता है ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई जहाज आसमान में कितनी ऊंचाई पर उड़ेगा? यह कई बातों पर निर्भर करता है। पैसेंजर एयरक्राफ्ट, बोईंग या एयरबस जैसे हवाई जहाज की ऊंचाई भी अलग-अलग होती है।
जानना जरूरी: किसी का प्राइवेट वीडियो या फोटो लीक करना भारी पड़ सकता है आपको, कानून के तहत मिलती है ये सजा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो पैसेंजर हवाई जहाज होते हैं वे आसमान में करीब 30 से लेकर 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं। इसके अलावा लॉन्ग हॉल फ्लाइट 35 से लेकर 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं।
दुनियाभर में हर रोज लाखों की संख्या में हवाई जहाज उड़ते हैं। इसमें यात्री, मालवाहक और सैन्य विमान सभी शामिल हैं। तकनीक के विकास ने आज के विमानों को काफी हाईटेक बना दिया है।
आज के समय ऐसे कई विमान हैं जो खराब मौसम या तूफान जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी उड़ान भर सकते हैं। यही नहीं वर्तमान समय में हवाई जहाजों का निर्माण करते समय कई बातों का ध्यान रखा जा रहा है, जो कि उन्हें सुरक्षित और कॉस्ट इफेक्टिव बना रहा है।
PM Kisan: क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त