देश में आज भी बड़े स्तर पर ग्रामीण और गरीब तबके से जुड़ी महिलाएं खाना बनाने के लिए पारंपरिक ईंधन जैसे लकड़ी, उपले, कोयले आदि का उपयोग करती हैं। पारंपरिक ईंधनों का उपयोग करके खाना बनाने से न केवल उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी काफी नुकसानदायक है। इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले एक बेहद शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। इसके जरिए भारत सरकार देश में गरीब तबके से जुड़ी महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर मुहैया करा रही है। एलपीजी गैस मिलने के बाद महिलाएं स्वच्छ ईंधन का उपयोग करके खाना बना रही हैं। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य ठीक रहता है, बल्कि उनके समय की भी काफी बचत होती है। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। अब तक लाखों महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले चुकी हैं।
पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास जरूर होने चाहिए ये दस्तावेज, वरना नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 21 May 2025 06:05 PM IST
सार
अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ पाना चाहती हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, तो इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन