Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana eligibility criteria: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है जिनके तहत पात्र लोगों को इन योजना से जोड़ा जाता है और कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को इन योजना के तहत लाभ देने का काम किया जाता है।
PMVY: क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां देखें पात्रता सूची
PM Vishwakrma Yojana: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत सितंबर 2023 में कई गई। ऐसे में इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।
योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिया जाता है
- लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
- पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन देने का भी प्रावधान है और ये लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
- इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और फिर इसे लौटाने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिलता है।
कौन जुड़ सकता है योजना से?
अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। साथ ही नीचे दी गई पात्रता सूची के मुताबिक, आपका पात्र होना जरूरी है:-
- मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर और जो लोग लोहार का काम करते हैं। ये सभी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?
- अगर आपको पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में आवेदन करना है तो आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है। यहां जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन का दूसरा तरीका है ऑनलाइन जिसमें आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है और यहां पर 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाकर आप आवेदन कर सकते हैं।