फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala Yojana: सरकार दे रही मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर, क्या आपको मिलेगा लाभ? जानें यहां

Tue, 28 Oct 2025 05:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 28 Oct 2025 05:33 PM IST
सार

अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सरकार किन लोगों को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर देती है।

विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Eligibility: Who Will Get The Benefit Of Free LPG Gas Cylinder Under This Scheme Check Here
PM Ujjwala Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock

देश में कई महिलाएं ऐसी हैं जो खाना बनाने के लिए आज भी पारंपरिक ईंधनों के साधन जैसे लकड़ी, उपले और कोयले को उपयोग में लाती हैं। इनकी मदद से खाना बनाने पर काफी धुआं होता है, जिसके चलते महिलाओं को श्वास से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार तो महिलाएं श्वास से संबंधित कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित भी हो जाती हैं। भारत सरकार इसी समस्या को देखते हुए एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है।

भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर दे रही है। देश में लाखों लोग इस योजना का लाभ ले चुके हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सरकार किन लोगों को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर देती है।

जानना जरूरी: MRP से ज्यादा दाम वसूल रहा है दुकानदार? तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, सरकार करेगी कार्रवाई

PM Ujjwala Yojana Eligibility: Who Will Get The Benefit Of Free LPG Gas Cylinder Under This Scheme Check Here
PM Ujjwala Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत खासतौर पर महिलाओं के लिए की गई है। इस कारण स्कीम का लाभ केवल महिलाओं को ही दिया जाता है। पुरुष प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द

PM Ujjwala Yojana Eligibility: Who Will Get The Benefit Of Free LPG Gas Cylinder Under This Scheme Check Here
PM Ujjwala Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock

सभी महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं। इस स्कीम का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Eligibility: Who Will Get The Benefit Of Free LPG Gas Cylinder Under This Scheme Check Here
PM Ujjwala Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock

अगर आपके घर में पहले से कोई एलपीजी गैस कनेक्शन है, इस स्थिति में आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना भी जरूरी है। 

Home Loan: ये हैं होम लोन जल्दी चुकाने के आसान तरीके, बैंक भी नहीं बताएगा ये टिप्स

विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Eligibility: Who Will Get The Benefit Of Free LPG Gas Cylinder Under This Scheme Check Here
PM Ujjwala Yojana Eligibility - फोटो : Adobe Stock

इनमें बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं। आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके स्कीम में आवेदन कर सकती हैं।

Investment Tips: छोटा निवेश, बड़ा रिटर्न! ये स्कीम इतने वर्षों में बना सकती है आपको करोड़पति 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed