Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या अविवाहित बालिग लड़कियां भी ले सकती हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानें नियम

Fri, 13 Nov 2026 09:05 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 13 Nov 2026 09:05 AM IST
सार

  • Unmarried Adult Daughters PM Kisan Eligibility: अविवाहित बालिग लड़की भी पीएम किसान का लाभ ले सकती है अगर उसके नाम पर खेती की जमीन हो।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए पहली शर्त ये है कि लड़की के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का मालिकाना हक होना चाहिए। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Can Unmarried Adult Girls Also Get Benefits of PM Kisan Yojana Know the Rules in hindi
पीएम किसान योजना अविवाहित बेटी - फोटो : AI

Can Unmarried Girls Apply For PM Kisan: देश के अन्नदाताओं की आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान योजना के तहत हर साल योग्य किसानों के बैंक खातों में छह हजार रुपये की राशि सीधे भेजी जाती है। इस लोकप्रिय योजना को लेकर देश के ग्रामीण इलाकों में अक्सर अलग-अलग तरह के सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें से एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या परिवार के अन्य सदस्यों जैसे कि अविवाहित बालिग लड़कियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।



बहुत से आम लोगों के मन में यह असमंजस रहता है कि क्या यह स्कीम केवल शादीशुदा या परिवार के मुखिया तक ही सीमित है। अगर आपके मन में भी इस तरह का सवाल है, तो आपको इसके कायदे-कानून अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस योजना के पात्रता नियम क्या कहते हैं।

Trending Videos
Can Unmarried Adult Girls Also Get Benefits of PM Kisan Yojana Know the Rules in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

मुख्य पात्रता नियम क्या है?

  • इस योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहली और सबसे मुख्य शर्त यह है कि आवेदक के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
  • अगर कोई अविवाहित बालिग लड़की बालिग है और उसके नाम पर अलग से कानूनी रूप से जमीन दर्ज है, तो वह इसके लिए पात्र मानी जाती है। 
Can Unmarried Adult Girls Also Get Benefits of PM Kisan Yojana Know the Rules in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पारिवारिक परिभाषा का दायरा?

  • योजना के नियमों के तहत सामान्य परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से होता है।
  • लेकिन अगर कोई बालिग बेटी या बेटा स्वतंत्र रूप से अपनी खुद की जमीन के अकेले मालिक हैं, तो वे अपने नाम पर अलग से इस सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Unmarried Adult Girls Also Get Benefits of PM Kisan Yojana Know the Rules in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

कौन लोग रहते हैं अपात्र?

  • यदि जमीन किसी संस्था, ट्रस्ट या संयुक्त रूप से परिवार के अन्य जीवित सदस्यों के नाम पर है और व्यक्तिगत तौर पर खतौनी में नाम नहीं है, तो लाभ नहीं मिलेगा। 
  • इसके अलावा, अगर आवेदक या उनके परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स देता है या सरकारी नौकरी में है, तो वे बाहर हो जाते हैं।
विज्ञापन
Can Unmarried Adult Girls Also Get Benefits of PM Kisan Yojana Know the Rules in hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पंजीकरण के लिए क्या चाहिए?

  • योजना में आवेदन करने के लिए बालिग महिला के पास अपनी जमीन के कागजात जैसे खसरा-खतौनी, आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है।
  • इसके अलावा डीबीटी प्रक्रिया चालू रखने के लिए बैंक खाते से आधार का लिंक होना और पोर्टल पर ई-केवाईसी कराना अनिवार्य माना गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed