फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Ujjwala Yojana: किन महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देती है मुफ्त गैस सिलेंडर? जानिए यहां

Tue, 11 Mar 2025 03:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 03:45 PM IST
सार

PM Ujjwala Yojana Eligibility: अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको स्कीम की पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। 

विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Eligibility, Document Requirement And Registration
किन महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देती है मुफ्त गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock

देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है जो खाना बनाने के लिए आज भी पारंपरिक ईंधनों के साधन जैसे लकड़ी, उपले और कोयले का उपयोग करती हैं। इनका उपयोग करके खाना बनाने पर काफी अधिक धुआं होता है। इससे महिलाओं को श्वास संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए कुछ सालों पहले केंद्र सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश की महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर प्रदान कर रही है। देश में अब तक लाखों की संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको स्कीम की पात्रता की शर्तों के बारे में पता होना जरूरी है। 

PM Ujjwala Yojana Eligibility, Document Requirement And Registration
किन महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देती है मुफ्त गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock

इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस स्कीम का लाभ ले सकती हैं। पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ केवल महिलाओं को दिया जाता है। इस कारण पुरुष इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

PM Ujjwala Yojana Eligibility, Document Requirement And Registration
किन महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देती है मुफ्त गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock

इस स्कीम के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उन्हीं महिलाओं को दिया जाता है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं। महिला आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी जरूरी है। इसके अलावा एक ही घर में कोई अन्य एलपीजी गैस कनेक्शन का न होना भी जरूरी है। 

Post Office: पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करके बन सकते हैं लखपति

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Eligibility, Document Requirement And Registration
किन महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देती है मुफ्त गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock

स्कीम का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड और पते का प्रमाण पत्र शामिल है। इसके अलावा आप जिस राज्य से आवेदन कर रही हैं उस राज्य द्वारा जारी राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि दस्तावेज भी आपके पास होने चाहिए।

विज्ञापन
PM Ujjwala Yojana Eligibility, Document Requirement And Registration
किन महिलाओं को सरकार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देती है मुफ्त गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock

इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आधिकारिक पॉर्टल पर विजिट करके इस स्कीम में आवेदन कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed