PM Surya Ghar Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। इन योजनाओं का सीधा फायदा योजना से जुड़ने वाले लोगों को मिल रहा है। इसमें कई योजनाओं को राज्य सरकार चलाती है तो कई योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। बात अगर भारत सरकार की योजनाओं की करें तो इसमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं जिसमें से एक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शामिल है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के घर पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PM Surya Ghar: क्या आपको मिल सकता है सूर्य घर योजना का लाभ? ऐसे चेक करें अपनी पात्रता
योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?
पीएम सूर्य घर योजना के लिए कौन पात्र है, इसकी एक पात्रता सूची है और जो लोग इस योजना में हैं केवल वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं...
- पात्रता सूची के मुताबिक, वे लोग योजना के लिए पात्र हैं जो मध्यम वर्ग से आते हैं
- अगर आपका खुद का घर नहीं है
- अगर आपकी सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है
क्या है योजना का उद्धेश्य और लाभ?
- दरअसल, इस सूर्य घर योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका उद्धेश्य एक करोड़ लोगों को इसका लाभ देना है। योजना के तहत इन लोगों के घरो में सोलर पैनल लगाए जाते हैं जिसके बाद सरकार की तरफ से अलग से सब्सिडी भी दी जाती है।
- इस पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने के बाद आपके घर पर सोलर पैनल लगाया जाता है जिसमें सरकार सब्सिडी देती है। इसके बाद आपका बिजली का बिल भी जीरो हो जाता है और सूर्य से बनने वाली बिजली से आपके घर बिजली आती है, जिसमें सोलर पैनल आपकी मदद करता है।
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
- अगर आप भी पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ना चाहते हैं और आप पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं
- ऐसे में आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना है
- यहां पर आपको खुद को रजिस्टर करवाना है और फिर आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।