देश में आज भी लाखों किसान ऐसे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में एक स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 6 हजार रुपये की वित्तीय मदद को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर किसान अपने खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। 19वीं किस्त को जारी हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक 20वीं किस्त जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: किन किसानों के खाते में नहीं आएगी इस बार 20वीं किस्त? जानिए यहां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:44 PM IST
सार
6 हजार रुपये की वित्तीय मदद को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर किसान अपने खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। 19वीं किस्त को जारी हुए तीन महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन