फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम श्रम योगी मानधन योजना: इस योजना में निवेश करने पर श्रमिकों को जीवन भर मिलेगी पेंशन, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 28 Jan 2022 05:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 28 Jan 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process in Hindi Utility News
इस योजना में निवेश करने पर श्रमिकों को जीवन भर मिलेगी पेंशन, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : PTI

भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत कर रखी है। पीएम श्रम योगी मानधन योजना भी उन्हीं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और मजदूरों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस स्कीम में ईपीएफओ, ईएसआईसी या संगठित क्षेत्र से जुड़ा कोई व्यक्ति निवेश नहीं कर सकता है। इस स्कीम में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 साल है, तो इस योजना में हर महीने 55 रुपये जमा करने होंगे। वहीं 29 साल वालों को 100 रुपये और जिन लोगों की उम्र 40 साल है, उन्हें इस स्कीम में 200 रुपये हर महीना निवेश करना होगा। इस स्कीम के अंतर्गत जब आपकी उम्र 60 वर्ष हो जाएगी, उसके बाद प्रति माह 3000 रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं?

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process in Hindi Utility News
इस योजना में निवेश करने पर श्रमिकों को जीवन भर मिलेगी पेंशन, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : iStock
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है।
  • होम स्क्रीन पर दाईं तरफ सबसे नीचे आपको click here to apply now का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process in Hindi Utility News
इस योजना में निवेश करने पर श्रमिकों को जीवन भर मिलेगी पेंशन, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : pixabay
  • यहां आपको Self Enrollment के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको मोबाइल नंबर फिल करके प्रोसीड के विकल्प का चयन करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर अपना नाम, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करके जेनरेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process in Hindi Utility News
इस योजना में निवेश करने पर श्रमिकों को जीवन भर मिलेगी पेंशन, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : iStock
  • थोड़ी देर बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे सत्यापित करके आगे बढ़ें।
  • अब अपने आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर अपने जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करें। 
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process in Hindi Utility News
इस योजना में निवेश करने पर श्रमिकों को जीवन भर मिलेगी पेंशन, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया - फोटो : iStock
  • इस प्रोसेस के बाद अपने आवेदन फॉर्म को दोबारा से ध्यानपूर्वक देखें। अगर फॉर्म में कोई गलती नहीं है, तो उसे सबमिट कर दें।  
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आप अपने आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें, जिसकी जरूरत आपको बाद में पड़ सकती है।
  • इस प्रोसेस की मदद से आप आसानी से श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed