फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM SYMY: मजदूरों को सरकार दे रही हर साल 36 हजार रुपये की पेंशन, इन दस्तावेजों के साथ स्कीम में करें आवेदन

Sun, 11 Jun 2023 12:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process And Document Requires In Hindi
money new - फोटो : istock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: आज के समय देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी है। इन लोगों को जीवन यापन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन गरीब श्रमिकों के पास कमाई का कोई संगठित जरिया भी नहीं होता है। इन लोगों को मौसमी बेरोजगारी का सामना भी करना पड़ता है। गौरतलब बात है कि जीवन के शुरुआती दौर में ये लोग मेहनत और मजदूरी के जरिए अपना खर्चा चला लेते हैं। वहीं जीवन के एक पड़ाव पर आने के बाद इन लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम का संचलान कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार की इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process And Document Requires In Hindi
money new - फोटो : istock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 18 से लेकर 40 साल का कोई भी श्रमिक आवेदन कर सकता है। इस स्कीम में आप जिस उम्र में आवेदन कर रहे हैं। उसी के आधार पर निश्चित की गई राशि का निवेश करना होता है। 

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process And Document Requires In Hindi
money new - फोटो : istock

अगर आप 18 साल की उम्र में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना होता है। वहीं 40 साल की उम्र में आवेदन करने के बाद आपको हर महीने 200 रुपये का निवेश करना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process And Document Requires In Hindi
money new - फोटो : istock

इसके बाद 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप हर साल 36 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। आप इस वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Process And Document Requires In Hindi
document new - फोटो : istock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed