PM Kisan Samman Nidhi 14 Kist Kab Aayegi: आज भी देश में करोड़ों किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई शानदार स्कीम्स का संचालन किया जा रहा है। इसी को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। इस स्कीम के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में भारत सरकार ने कुल 13 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। ऐसे में देशभर में करोड़ों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस दिन आ सकती है 14वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन