फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्या आयुष्मान कार्ड गुम होने के बाद नहीं करवा सकते मुफ्त इलाज? यहां जानें नियम

Sat, 30 Nov 2024 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Nov 2024 05:24 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन अगर आयुष्मान कार्ड गुम हो जाए तो फिर कैसे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है?

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment after lost your Ayushman card
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: केंद्र सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के अंतर्गत लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसके लिए पहले पात्र लोगों के मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इन कार्ड के जरिए कार्डधारक उन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो जाता है तो फिर आप क्या मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं? और अगर ऐसा कर सकते हैं तो इसका तरीका क्या है? तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानते हैं और जानते हैं कि इस पर नियम क्या कहता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment after lost your Ayushman card
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर क्या करें? - फोटो : Freepik

लाभ क्या मिलता है?

  • जो लोग आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र होते हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके बाद इस कार्ड के जरिए आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। लाभार्थी हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment after lost your Ayushman card
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

क्या है मुफ्त इलाज करवाने का प्रोसेस?

  • अगर आप आयुष्मान कार्डधारक हैं तो आपको पंजीकृत अस्पताल में जाना होता है
  • यहां पर बने हुए मित्र हेल्प डेस्क पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • इसके बाद उन्हें कार्ड दिखाना होता है जिसे वेरिफाई किया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment after lost your Ayushman card
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • वेरिफिकेशन के बाद अगर सबकुछ सही पाया जाता है तो आपको मुफ्त इलाज की इजाजत दे दी जाती है
  • इसके बाद आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
  • आपको इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: How to get free treatment after lost your Ayushman card
आयुष्मान कार्ड गुम होने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala

गुम हो जाए कार्ड तो क्या करें?

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्डधारक हैं और आपका आयुष्मान गुम हो जाता है या गुम हो गया है तो आपको चिंता नहीं करनी है। आपको मित्र हेल्प डेस्क पर जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आयुष्मान कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर) को बताना होता है जिससे आपका वेरिफिकेशन कर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दे दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed