असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इसका नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना के तहत पात्र श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की सुनिश्चित पेंशन दी जाती है। यह पेंशन उन्हें जीवनभर मिलती है। श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही यह एक शानदार स्कीम है। इस योजना में 18 से 40 वर्ष की उम्र के श्रमिक आवेदन कर सकते हैं। निवेश राशि आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर तय की जाती है।
PM SYMY: सरकार हर महीने देगी 3 हजार रुपये की पेंशन, जानिये कैसे उठाएं फायदा
भारत सरकार श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए एक शानदार योजना का संचालन कर रही है। इसका नाम श्रम योगी मानधन योजना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह योजना उन लोगों के लिए बनाई गई है जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या उससे कम है और जिनके पास भविष्य के लिए कोई स्थायी पेंशन व्यवस्था नहीं है। यह पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, रिक्शा चालक, निर्माण श्रमिक, कृषि मजदूर और अन्य स्वरोजगार से जुड़े लोगों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है।
PM Vishwakarma Yojana: सरकार किन लोगों को देती है इस स्कीम का लाभ और किन्हें नहीं? यहां जानें
आवेदनकर्ता की उम्र के अनुसार मासिक अंशदान तय होता है, जो न्यूनतम 55 रुपये से लेकर अधिकतम 200 रुपये तक है। यह निवेश 60 की उम्र होने तक करना होता है। एक बार योजना में शामिल होने के बाद लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है।
Padma Awards: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में क्या अंतर है, किसे और क्यों मिलते हैं ये सम्मान?
अगर दुर्भाग्यवश लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके जीवनसाथी को पेंशन का 50 प्रतिशत हिस्सा हर महीने दिया जाता है। इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। इच्छुक श्रमिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर स्कीम में अपना पंजीकरण करा सकता है।
PM Kisan Yojana: क्या फरवरी महीने के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की पासबुक, पत्र व्यवहार का पता, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। कम निवेश और गारंटीड पेंशन के कारण यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है।
मात्र 7000 रुपये में कर आएं मां कामाख्या के दर्शन, IRCTC के इस नए पैकेज में रहना खाना सबका होगा इंतजाम