फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Republic Day 2026: Padma awards difference between vibhushan bhushan shri explained

Padma Awards: पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में क्या अंतर है, किसे और क्यों मिलते हैं ये सम्मान?

Sun, 25 Jan 2026 07:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 25 Jan 2026 07:22 PM IST
सार

Padma awards 2026: गणतंत्र दिवस से पहले घोषित होने वाले पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। लेकिन पद्म विभूषण और पद्म भूषण में अंतर क्या है, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है।

विज्ञापन
Republic Day 2026: Padma awards difference between vibhushan bhushan shri explained
Padma Award 2026 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Padma awards Kya Hai: भारत सरकार हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा करती है। इन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में गिना जाता है। ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिए जाते हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान देकर देश और समाज को नई दिशा देने का काम किया होता है। कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, समाज सेवा, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। 

विज्ञापन

कितने तरह के होते हैं पद्म पुरस्कार?

  • पद्म पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
  • इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं।
  • इनका उद्देश्य अलग-अलग स्तर की सेवाओं और योगदान को पहचान देना है।
  • हर श्रेणी का अपना महत्व और मानक होता है, जिसके आधार पर चयन किया जाता है। ये पुरस्कार किसी पद या सरकारी सेवा से नहीं बल्कि व्यक्ति के कार्य और उसके कार्य से समाज पर क्या प्रभाव पड़ा है उससे जुड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्म विभूषण पुरस्कार क्या हैं?

  • पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
  • यह उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में “असाधारण और विशिष्ट” कार्य किया होता है।
  • इसका मतलब है ऐसा योगदान जो न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बन जाए।
  • विज्ञान, कला, प्रशासन या समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रभाव डालने वाले लोगों को पद्म विभूषण दिया जाता है। 
विज्ञापन

पद्म भूषण पुरस्कार क्या हैं?

  • पद्म भूषण भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
  • इसे उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
  • आमतौर पर यह उन लोगों को मिलता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में लंबे समय तक निरंतर, प्रभावशाली और उत्कृष्ट कार्य किया होता है। 

पद्म श्री पुरस्कार क्या हैं?

  • वहीं पद्म श्री चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो उल्लेखनीय और सराहनीय सेवाओं के लिए दिया जाता है।
  • पद्म पुरस्कार भारत की एक खास परंपरा को दर्शाने का काम करते हैं, जिनमें प्रतिभा, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed