फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Shram Yogi Maandhan Yojana: किन लोगों को नहीं मिलता है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ?

Sun, 30 Mar 2025 02:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 02:57 PM IST
सार

अगर आप भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको स्कीम में आवेदन करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि सरकार किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं देती है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
PM Shram Yogi Maadhan Yojana Eligibility Criteria Scheme All You Need to Know PMSYM Scheme
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : AdobeStock

देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का संचालन कर रही है। देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुडे़ मजदूरों की है। ये मजदूर जीवन के शुरुआती दौर में तो मेहनत मजदूरी करके जैसे तैसे अपना गुजारा कर लेते हैं। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद इन लोगों के पास मेहनत मजदूरी करने के लिए शारीरिक क्षमता नहीं बचती है इस कारण आर्थिक स्तर पर इन लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना है। इस स्कीम के अंतर्गत श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देशभर में कई लोग इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। 

PM Shram Yogi Maadhan Yojana Eligibility Criteria Scheme All You Need to Know PMSYM Scheme
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : AdobeStock

अगर आप भी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको स्कीम में आवेदन करने से पहले यह जान लेना चाहिए कि सरकार किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं देती है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

PM Shram Yogi Maadhan Yojana Eligibility Criteria Scheme All You Need to Know PMSYM Scheme
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

इस स्कीम का लाभ उन लोगों को नहीं मिलता है, जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के सदस्य हैं। अगर आपका ईपीएफ खाता है तो आप सरकार की इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से कर सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी, जानिए डिटेल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Maadhan Yojana Eligibility Criteria Scheme All You Need to Know PMSYM Scheme
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

वे लोग जो एनपीएस या ईएसआईसी का लाभ ले रहे हैं वे भी केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं। यही नहीं जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं वे भी इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं। 

विज्ञापन
PM Shram Yogi Maadhan Yojana Eligibility Criteria Scheme All You Need to Know PMSYM Scheme
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आपकी मासिक आय 15 हजार रुपये से ज्यादा है आप इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed