भारत सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस स्कीम के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता को हर साल तीन समान किस्तों में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि करना चाहती है। देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से कर सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी, जानिए डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:22 PM IST
सार
आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन