Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस आज सिर्फ वाहन चलाने की अनुमति देने वाला दस्तावेज नहीं है। यह पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर भी कई जगह काम आता है। ऐसे में अगर लाइसेंस पर लगी फोटो साफ नहीं दिख रही है या सिग्नेचर खराब हो गया है, तो परेशानी हो सकती है।
{"_id":"6ac0e5a345c0bdcb2c0f3ef0","slug":"driving-licence-photo-and-signature-change-online-know-the-process-2026-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो या सिग्नेचर खराब हो गए हैं, तो क्या इसे ऑनलाइन बदला जा सकता है? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो या सिग्नेचर खराब हो गए हैं, तो क्या इसे ऑनलाइन बदला जा सकता है? यहां जानें
Sat, 03 Oct 2026 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:55 PM IST
सार
ड्राइविंग लाइसेंस पर लगी फोटो या सिग्नेचर खराब होने पर कुछ मामलों में ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए इसे अपडेट कराया जा सकता है। आप इसका तरीका यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो या साइन कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो या साइन कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन प्रक्रिया का विकल्प मौजूद है
- ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं के लिए केंद्र सरकार का सारथी परिवहन पोर्टल इस्तेमाल किया जाता है
- इस पोर्टल पर जो राज्य आपका है उसको चुनकर ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है
- हालांकि, उपलब्ध सेवाएं राज्य के अनुसार अलग हो सकती हैं
- इसलिए सबसे पहले अपने राज्य की सारथी सेवाओं में यह देखना जरूरी है कि फोटो या सिग्नेचर से संबंधित विकल्प उपलब्ध है या नहीं
ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो या साइन कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे देख सकते हैं विकल्प?
- सबसे पहले सारथी परिवहन की वेबसाइट खोलें
- इसके बाद अपना संबंधित राज्य चुनें
- फिर ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं में जाएं
- यहां लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करके उपलब्ध सेवाओं को देखा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो या साइन कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
- फिर सारथी पोर्टल पर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की सुविधा भी दी गई है
- आवेदन के दौरान फोटो और सिग्नेचर की डिजिटल फाइल अपलोड करनी होती है
- इसके लिए निर्धारित फॉर्मेट और साइज का ध्यान रखना पड़ता है
- फोटो या सिग्नेचर साफ नहीं होने पर आवेदन में समस्या आ सकती है
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस में फोटो या साइन कैसे ठीक करवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
हर मामले में घर बैठे बदलाव जरूरी नहीं
- यह बात ध्यान रखना भी जरूरी है कि केवल ऑनलाइन विकल्प दिखाई देने का मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति का पूरा काम बिना आरटीओ जाए हो जाएगा
- कुछ सेवाएं राज्य की व्यवस्था के अनुसार उपलब्ध होती हैं
- किसी आवेदन में सत्यापन या अन्य प्रक्रिया के लिए आरटीओ जाना पड़ सकता है