मोबाइल फोन में नेटवर्क अचानक गायब होना काफी परेशान करने वाली स्थिति होती है। कई बार कॉल नहीं लगती और इंटरनेट भी काम करना बंद कर देता है। ऐसे में सबसे पहले यह पता करना जरूरी है कि समस्या आखिर कहां है।
{"_id":"6ac0cebca1a9af4c120eb0c7","slug":"how-to-check-whether-network-problem-is-in-sim-or-mobile-2026-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन में अचानक नेटवर्क चला जाए तो दिक्कत सिम में है या मोबाइल में? ऐसे करें घर बैठे चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मोबाइल फोन में अचानक नेटवर्क चला जाए तो दिक्कत सिम में है या मोबाइल में? ऐसे करें घर बैठे चेक
Sat, 03 Oct 2026 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:15 PM IST
सार
मोबाइल फोन में अचानक नेटवर्क गायब होने पर तुरंत यह मान लेना सही नहीं है कि सिम कार्ड खराब हो गई है। कुछ चीजें चेक करके आप घर बैठे पता लगा सकते हैं कि परेशानी सिम कार्ड, मोबाइल सेटिंग या नेटवर्क कवरेज से जुड़ी है आदि।
विज्ञापन
मोबाइल का नेटवर्क जाने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
मोबाइल का नेटवर्क जाने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले क्या चेक करें?
- अगर मोबाइल फोन में अचानक नेटवर्क चला गया है तो सबसे पहले एयरप्लेन मोड देखें
- इसे कुछ सेकंड के लिए ऑन करके फिर ऑफ कर सकते हैं
- इसके बाद फोन को दोबारा नेटवर्क पकड़ने में थोड़ा समय लग सकता है
- अगर नेटवर्क वापस आ जाता है तो जरूरी नहीं कि सिम कार्ड में कोई खराबी हो
मोबाइल का नेटवर्क जाने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्या मोबाइल फोन को रीस्टार्ट करें?
- हां, कई बार मोबाइल के नेटवर्क कनेक्शन में अस्थायी गड़बड़ी आ सकती है
- ऐसी स्थिति में फोन को रीस्टार्ट करना आसान शुरुआती उपाय है
- रीस्टार्ट होने के बाद फोन दोबारा उपलब्ध मोबाइल नेटवर्क को खोजता है
- अगर इसके बाद नेटवर्क सामान्य हो जाए तो समस्या अस्थायी हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल का नेटवर्क जाने पर क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
सिम कार्ड को दूसरे फोन में लगाकर देखें
- सिम कार्ड में समस्या है या मोबाइल में, इसका पता लगाने का सबसे आसान तरीका क्रॉस-चेक करना है
- अपनी सिम कार्ड को किसी दूसरे काम कर रहे मोबाइल फोन में लगाकर देखें
- अगर दूसरे फोन में भी नेटवर्क नहीं आता है तो सिम कार्ड या ऑपरेटर के नेटवर्क से जुड़ी समस्या हो सकती है
- वहीं, अगर दूसरे फोन में नेटवर्क ठीक चलता है तो परेशानी आपके मोबाइल में होने की संभावना बढ़ जाती है
विज्ञापन
मोबाइल का नेटवर्क जाने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा सिम कार्ड अपने फोन में लगाएं
- इसके उलट आप किसी दूसरी एक्टिव सिम कार्ड को अपने मोबाइल में लगाकर भी चेक कर सकते हैं
- अगर दूसरी सिम कार्ड पर नेटवर्क सामान्य रूप से आ रहा है तो आपकी पहली सिम कार्ड में समस्या हो सकती है
- वहीं, अगर दूसरी सिम कार्ड पर भी नेटवर्क नहीं आता तो मोबाइल की सेटिंग, डिवाइस या स्थानीय नेटवर्क कवरेज को चेक करना चाहिए