फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ और किसे नहीं? यहां कर सकते हैं चेक

Sat, 03 Oct 2026 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 Oct 2026 04:20 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक काम से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। योजना में प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड, टूलकिट और सस्ती ब्याज दर पर लोन का प्रावधान है।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Training, Stipend, Toolkit and Loan Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

केंद्र सरकार की ओर से देश के अलग-अलग वर्गों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का मकसद पात्र लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक, आर्थिक और अन्य सहायता उपलब्ध कराना है।

इन्हीं योजनाओं में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना भी शामिल है। यह योजना खास तौर पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को ध्यान में रखकर चलाई जाती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहता है, तो सबसे पहले उसे अपनी पात्रता देखनी होती है। चलिए जानते हैं कौन पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Training, Stipend, Toolkit and Loan Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलता है?

ट्रेनिंग के दौरान मिलता है स्टाइपेंड

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को प्रशिक्षण की सुविधा दी जाती है
  • शुरुआत में उन्हें कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
  • इस ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को रोजाना 500 रुपये स्टाइपेंड देने का प्रावधान है
  • इसके अलावा काम से जुड़े जरूरी औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये की राशि भी दी जाती है
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Training, Stipend, Toolkit and Loan Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

लोन भी मिलता है

  • अगर कोई लाभार्थी प्रशिक्षण के बाद अपना काम आगे बढ़ाना चाहता है, तो उसके लिए लोन की सुविधा भी रखी गई है
  • योजना के तहत सस्ती ब्याज दर पर पहले 1 लाख रुपये तक का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • इसके बाद पात्र लाभार्थी को अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए मिल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Training, Stipend, Toolkit and Loan Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों को मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?

  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में कई तरह के पारंपरिक काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को शामिल किया गया है
  • इसमें गुड़िया और खिलौना निर्माता, अस्त्रकार, मूर्तिकार, टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले लोग शामिल हैं
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Check Eligibility, Training, Stipend, Toolkit and Loan Benefits
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • दर्जी, मालाकार, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, राजमिस्त्री तथा मोची या जूता बनाने वाले कारीगर भी योजना से जुड़ सकते हैं
  • इसके अलावा पत्थर तोड़ने वाले, फिशिंग नेट निर्माता, धोबी, सुनार और लोहार भी इसके दायरे में आते हैं
  • नाव निर्माता, नाई, ताला बनाने वाले और पत्थर तराशने वाले कारीगर भी पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र हो सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed