ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र और लिंग जैसी जानकारी भरनी होती है। इसलिए इन चीजों को भरते समय ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी में कई बार इनमें गलती हो जाती है। ऐसे में यात्री के मन में सवाल आता है कि क्या टिकट पर दर्ज जानकारी को बाद में बदला जा सकता है?
{"_id":"6ac0c17fb94b9baccd003232","slug":"wrong-name-or-age-on-railway-ticket-mein-galat-name-or-age-bharne-par-kya-hota-hai-2026-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन टिकट में नाम या उम्र गलत भर दी, तो फिर क्या हैं विकल्प? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन टिकट में नाम या उम्र गलत भर दी, तो फिर क्या हैं विकल्प? यहां जानें
Sat, 03 Oct 2026 02:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:19 PM IST
सार
ट्रेन टिकट बुक करते समय नाम या उम्र गलत दर्ज हो जाए तो, क्या होगा? क्या इस गलती को ठीक करवाया जा सकता है और आखिर इसको लेकर भारतीय रेलवे का नियम क्या कहता है। आप यहां इस नियम के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट में नाम और उम्र गलत होने पर क्या होगा?
- फोटो : Amar Ujala AI
ट्रेन टिकट में नाम और उम्र गलत होने पर क्या होगा?
- फोटो : AI Generated
ट्रेन टिकट के नाम में गलती हो तो क्या करें?
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुक किए गए ऑनलाइन टिकट में यात्री का नाम ऑनलाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं है
- हालांकि, रेलवे के नियमों के तहत रेलवे आरक्षण कार्यालय में नाम बदलने का अनुरोध किया जा सकता है
- इसके लिए यात्री को निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम 24 घंटे पहले नजदीकी रेलवे आरक्षण कार्यालय जाना होता है
ट्रेन टिकट में नाम और उम्र गलत होने पर क्या होगा?
- फोटो : AdobeStock
- ऑनलाइन बुक किया ट्रेन टिकट और जरूरी पहचान व संबंध से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होते हैं
- रेलवे के नियमों में कुछ परिस्थितियों में टिकट को परिवार के दूसरे सदस्य के नाम पर बदलने की अनुमति है
- इन परिवार के सदस्यों में पिता, माता, भाई, बहन, बेटा, बेटी, पति और पत्नी शामिल हैं
- यह सुविधा सामान्य तौर पर एक बार दी जाती है
- इसलिए सिर्फ मामूली गलती और किसी दूसरे यात्री को टिकट देने के मामले को एक जैसा नहीं समझना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन टिकट में नाम और उम्र गलत होने पर क्या होगा?
- फोटो : AdobeStock
उम्र गलत भर गई तो क्या होगा?
- टिकट बुक करते समय उम्र भी यात्री की जानकारी का हिस्सा होती है
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र और लिंग दर्ज किया जाता है
- अगर उम्र गलत दर्ज हो गई है तो इसे लेकर सीधे टिकट रद्द करने या नया टिकट बनाने का फैसला करने से पहले रेलवे से स्थिति की पुष्टि करना बेहतर है
- खासकर तब, जब उम्र की वजह से कोई विशेष श्रेणी या रियायत प्रभावित हो रही हो
- रेलवे के मौजूदा नियमों में करंट बुकिंग वाले पीएनआर में नाम, उम्र या लिंग बदलने की अनुमति नहीं है
विज्ञापन
ट्रेन टिकट में नाम और उम्र गलत होने पर क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
यात्रा के समय पहचान पत्र जरूर रखें
- ऑनलाइन बुक किए गए ट्रेन टिकट पर यात्रा करते समय बुक किए गए यात्रियों में से कम से कम एक यात्री को वैध आईडी प्रूफ यानी फोटो पहचान पत्र रखना होता है
- यात्री आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि डॉक्यूमेंट्स रख सकते हैं
- इसलिए टिकट बुक करते समय नाम और अन्य जानकारी ध्यान से भरना सबसे जरूरी है